उत्तराखंड-(Job Alert) राज्य के इस संस्थान में आई भर्ती, आवेदन 1 सितम्बर से हुए शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

AIIMS Tutor Recruitment 2022: नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खबर है कि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश ने क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर / ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स में क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं।

क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एम्स में इस सरकारी नौकरी के लिए 15600 रुपए से 39100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले

योग्य अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें