देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां देहरादून के प्रेम नगर में एक युवक ने एक युवती की गला घोट कर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक युवती कराटे की क्लास देती थी जबकि युवक किसी होटल में काम करता है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सोमवार की शाम लगभग 7:15 बजे एक व्यक्ति सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 की गला घोटकर हत्या कर दी है।
सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम उपरोक्त सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंचे।जहाँ मकान में मृतका का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था।
पूछताछ में सुमित उपरोक्त ने बताया कि पिछले सितंबर 2021 से हम दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सोनिया बात बात पर मुझे एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी, मुझे शादी नहीं करने दे रही थी, जिस कारण मैंने आज लगभग दो ढाई बजे उसका गला घोट कर हत्या कर दी। मृतिका के शव के पंचायत नामा भर मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 

