उत्तराखंड: यहां अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आजाद अली गिरफ्तार, 5 तमंचे 315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर बरामद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आजाद अली गिरफ्तार
05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर बरामद, अवैध हथियारों का नेटवर्क ध्वस्त

देहरादून/गदरपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने थाना गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर, 02 तमंचे 12 बोर और एक बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर काफी समय से उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। वह पहले भी दो बार आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के निर्देश पर चलाए जा रहे गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में हथियार तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, के.जी. मठपाल, मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट, महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

एसटीएफ की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों के अंतरराज्यीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे उत्तराखंड में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया गया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें