UTTARAKASHI NEWS- प्रदेश में हादसों का सफर जारी है। लगातार सडक़ हादसे बढ़ रहे है। अभी तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके है लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है। अब देर रात उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी व गंगनानी के बीच एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवकगंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया।
कार में सवार थे चार लोग
बताया जा रहा है कि देर रात एक स्विफ़्ट कार भटवाड़ी से हर्षिल की ओर जा रही थी, तभी उत्तरकाशी की ओर गंगनानी के निकट कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिरी। कार गिरने की सूचना भंगेली गांव के ग्रामीणों ने गंगनानी में ग्रामीणों को दी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण भी मौके पर दौड़े कार में सवार दो घायल तो दुर्घटनाग्रस्त कार के पास मिले लेकिन दो लोग लापता थे। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
चारों यूपी निवासी
गहरी खाई में लापता लोगों की तलाश की गई। जहां एक युवक गंभीर हालत में मिला जबकि दूसरे की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में घायल युवकों को रेस्क्यू कर सडक़ तक लाया गया। इसके बाद पीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में रिशेष उर्फ अंशुल पुत्र राजेश कुमार निवासी सत्येश्वर नगर औरैया यूपी, रमेश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बनारसी दास औरैया यूपी, विशाल कुशवाह पुत्र जग्गनाथ सिंह निवासी सत्येश्वर नगर औरैया यूपी घायल हुए है जबकि हर्ष मिश्रा निवासी औरैया यूपी की मौके पर ही मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

