शर्मनाक- रामनगर में दरिन्दों ने छात्रा के साथ की हैवानियत, एक आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी।
रामनगर (नैनीताल)-उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी और हैवानियत की शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। रामनगर से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है,यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, इस घटना ने न केवल रामनगर, बल्कि पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। मामले को लेकर जहां पीड़िता के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है, वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर इसके बाद इन दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और हैवानियत की हदें पार करते हुए इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया,इतना ही नहीं आरोपी वीडियो को कई जगह वायरल कर लोगों के बीच फैलाने लगे।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई,स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.इस बीच भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने आयोजित पत्रकार वार्ता में इस घटना की कड़ी निंदा की, उन्होंने कहा कि रामनगर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है, जोशी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की,मदन जोशी ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वह हाल ही में हुए मांस प्रकरण में नामजद लोगों को डराने और धमकाने का काम कर रही है,उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि रामनगर के शांत वातावरण को अब किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं मामले में रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
