नानकमत्ता- नानकमत्ता में चारा काट रही मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
रविवार शाम करीब पांच बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी,
इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई,
सूचना मिलते ही तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने तत्काल वन क्षेत्राधिकारी खुशाल राम टम्टा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचने के दिये आदेश,
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी के आदेश व घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी खुशाल राम टम्टा अपने वन कर्मियों की टीम के साथ पुलिस के एसआई शंकर सिंह बिष्ट, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल नवनीत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया ।बच्चे की मौत पर पिता मंगल सिंह, मां सुखविंदर कौर और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
