- कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत कृषि, उद्यान पशुपालन विभाग भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस पर शनिवार से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, सात जनवरी को यह परीक्षा कराई गई थी। इसके प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी और दूसरे वैकल्पिक कृषि, जीव विज्ञान, उद्यान की परीक्षा के चारों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है। 13 जनवरी से 19 जनवरी तक इस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया गया है। इनका निस्तारण करने के बाद परिणाम जारी होगा।
- यू-सेट की उत्तर कुंजिका जारी
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीती सात जनवरी को 38 केंद्रों में आयोजित की गई उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजिका जारी कर दी गई है। यू-सेट के सदस्य सचिव प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया किषhttps://www.usetonline.co.in पर उत्तर कुंजिका अपलोड की गई है। उक्त लिंक कुमाऊं विवि की वेबसाइट https://www.kunainital.ac.in पर भी उपलब्ध है। उत्तर कुंजिका के संबंध में अभ्यर्थी अपने प्रत्यावेदन यू-सेट के पोर्टल के माध्यम से प्रेषित कर सकते है।
- बीएड में प्रवेश के लिए महाविद्यालय आवंटित
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम-2023 में प्रवेश के लिए महाविद्यालय व संस्थान का आवंटन कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों, अधिमान अंक व आनलाइन काउंसिलिंग में महाविद्यालय व संस्थान के लिए दी गई वरीयता के आधार पर आवंटन किया गया है। कुलसचिव चंद्रा ने बताया कि अभ्यर्थी कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से 16 से 22 जनवरी तक आवंटित महाविद्यालय व संस्थान में प्रवेश लेने को कहा है।
- कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किए परीक्षाफल
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य व बैक), एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य व बैक) व एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर (विशेष बैक) का परीक्षाफल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि विद्यार्थी कुविवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से परीक्षाफल देख सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
