रुद्रपुर- उधम सिंह नगर में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इन अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। ट्राजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। युवक ने खुद भी आत्म हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली की मछली बाजार ट्राजिट कैंप निवासी शिशुपाल मूल निवासी हाफिज गंज बरेली द्वारा अपनी पत्नी रिंकी की गला दबा कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो दोनो बेसुध हालत में बैड में पड़े हुए थे। जबकि तीन साल का बच्चा रो रहा था। टीम ने दरवाजा तोड़ कर दोनो को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहा पर डॉक्टर ने महिला रिंकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिशुपाल का इलाज किया जा रहा है। आसपास के लोगो से पूछताछ में बताया की आए दिन दोनो के बीच झगड़ा होते रहता था। वही मायके पक्ष के लोगो ने पति पर दहेज और भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौपी है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

