Love And War MTV Reality Show: उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। हर दिन यहां का युवा किसी न किसी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है। अब अल्मोड़ा के रितिक राज जल्द टीवी शो में नजर आयेंगें। रितिक एमटीवी के रियलिटी शो ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। रितिक के शो को लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं रितिक ने अल्मोड़ा का नाम भी रोशन किया है।
मूलरूप से अल्मोड़ा के राजपुरा निवासी रितिक वर्ष 2019 में मिस्टर कुमाऊं भी रह चुके है। अब रितिक राज का चयन टीवी रियलिटी शो ‘लव एंड वॉर’ में हुआ। जिसके लिए वह शूटिंग भी कर चुके हैं। एमटीवी पर एपिसोड सोमवार से रात 12 बजे से प्रसारण होने जा रहा है। रितिक के रिएलिटी शो में आने की जानकारी के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी अल्मोड़ा के अनेक कलाकार बॉलीवुड और छोटे परदे पर अपना धमाल दिखाते रहे हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाली एकता बिष्ट भी अल्मोड़ा से ही है। वहीं बैटमिंटन में दुनियां की धाक जमाने वाले लक्ष्य सेन भी अल्मोड़ा से है। ऐसे में आज हर क्षेत्र में अल्मोड़ा अव्वल रहा है। यहां से सेना, पुलिस, अभिनेता, लोकगायक, खिलाड़ी, राजनेताओं ने देशभर में बड़ा नाम कमाया है। अब रितिक के चयन के बाद एक बार फिर अल्मोड़ा का नाम रोशन हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(दुखद) हादसे में एक साथ बुझे घर के दो चिराग
खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
