उत्तराखंड- यहां मां-बाप से माफी मांग कर, बेटे ने उठा लिया आत्मघाती कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- मां-पिता की सेवा न कर पाने से आहत एक बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर निवासी अमन कोश्यारी (24) पुत्र त्रिलोक सिंह कोश्यारी यहां दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक प्लाइंट में काम करता था और काठगोदाम के टैगोर कालोनी में पुष्पा जोशी के मकान में एक किराए पर रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को अमन काम पर नहीं पहुंचा। ज्यादा देर हुई तो सहकर्मी ने अमन को फोन किया। कई फोन करने के बाद भी जब अमन का फोन नहीं उठा तो एक सहकर्मी अमन के कमरे में पहुंचा और वहां का नजारा देख कर उसके होश फाख्ता हो गए।

अंदर का अमन का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसआई महेंद्र राज सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा और वहीं पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें अमन ने लिखा ‘मम्मी-पापा, मैं आपका भरण-पोषण नहीं कर पाया। मुझे माफ कर देना।’ जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें