टिहरी गढ़वाल– उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां जिले के जौनपुर विकासखंड अंतर्गत अलमस गांव में बिजली का तार गिरने से करंट लगकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में 11 केवी की झूलती लाइनों में 24 साल के गिरीश पुंडीर अचानक हाईटेंशन लाइन का तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो बैठे। इसके अलावा गिरीश के दादा कुंवर सिंह पुंडीर (60) भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। सूचना पर पुलिस प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उधर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
उधर इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है तथा लोगो का बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैला हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक महावीर रांगड़, बिजली विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुचे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
