लालकुआँ : लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कथित संगठित कारोबार के विरोध में जनाक्रोश खुलकर सामने आया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सात दिनों के भीतर ठोस व सार्वजनिक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बिंदुखत्ता, हल्दुचौड़, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, गौला गेट और देवरामपुर समेत कई क्षेत्रों में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा और कच्ची शराब की बिक्री की शिकायतें उठाई गईं। आरोप है कि नशे का जाल युवाओं और छात्रों तक फैल रहा है…जिससे सामाजिक और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
समिति ने मांग की है कि एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत आपूर्ति तंत्र के मुख्य संचालकों पर सख्त कार्रवाई हो, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त बढ़ाई जाए, बीट व्यवस्था की समीक्षा कर लंबे समय से तैनात कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए और नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया जाए।
चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिन में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण धरना, घेराव और क्रमिक अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य टकराव नहीं…बल्कि लालकुआँ को नशा मुक्त बनाना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
