देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेल नगर देहरादून में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई मातृशक्ति का सम्मान करते हुए भारतीय संस्कृति में माता के योगदान को सर्वोपरि बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व सीखा। उन्होंने कहा कि ऊंचा पद नहीं….बल्कि मजबूत चरित्र और स्पष्ट उद्देश्य व्यक्ति को महान बनाते हैं।

उन्होंने परिवार को समाज की मूल इकाई बताते हुए कहा कि सशक्त परिवार से ही मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री ने बदलती पारिवारिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली और व्यस्तता के कारण परिवारों में संवाद कम हुआ है…इसलिए पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है।
कार्यक्रम में गीता धामी ने कहा कि सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी परिवार से ही शुरू होती है। उन्होंने बच्चों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर देते हुए परिवार को समाज की पहली पाठशाला बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग 
