धामी सरकार का बड़ा कदम: बड़े शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ेगी पार्किंग व्यवस्था
देहरादून: उत्तराखंड में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार पार्किंग सुविधाओं का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने में जुटा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर जल्द नई पार्किंग सुविधा शुरू की जाएगी…जहां 1082 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विकास प्राधिकरणों के माध्यम से राज्यभर में पार्किंग परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। विभिन्न प्राधिकरणों से 195 स्थानों पर पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव मिले थे…जिनमें सरफेस, मल्टीलेवल और टनल पार्किंग जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें से 114 स्थानों की डीपीआर को मंजूरी दी जा चुकी है और बजट भी जारी किया गया है।
पहले चरण में 54 स्थानों पर 3244 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू की जा चुकी है। दूसरे चरण में 11 स्थानों पर निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और विभाग का लक्ष्य इसी वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं को पूरा करना है। इसके अलावा विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से 11 अन्य स्थानों पर भी पार्किंग निर्माण कर रहे हैं…जिससे 359 वाहनों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन से पहले सभी चिन्हित स्थलों पर पार्किंग सुविधा शुरू करने के साथ ही पार्किंग स्थलों पर शौचालय, प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
राज्य में तीर्थ और पर्यटन के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से पहुंचते हैं…जिससे यातायात दबाव बढ़ता है। सरकार का मानना है कि नई पार्किंग सुविधाओं के शुरू होने से जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
