हल्द्वानी- चंदन हॉस्पिटल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ का हंगामा
हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किए जाने के दौरान उसे जीवित होने के बावजूद मृत दर्शाते हुए फाइल तैयार किए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही गंभीर है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
हंगामे की सूचना मिलते ही ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद छात्रों को समझाने के लिए पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रहे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 


