हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से दो अवैध तमंचे और प्रतिबंधित एके-47 का कारतूस बरामद किया है। मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है…जो पहले पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है और इसी कारण उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा और चार कारतूस, 7.62 एमएम का एक कारतूस (एके-47 का) तथा 7.65 एमएम के दस कारतूस बरामद किए गए। हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे।
परिवार को हथियार दिखाकर देता था धमकी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 7/25(1क) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मानसिक स्थिति पर भी संदेह
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी की मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हुई और उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में सजा काटकर घर लौटा था। इसी मामले के चलते उसे सरकारी शिक्षक की नौकरी से भी हटाया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
