- उत्तराखंड : IAS ललित मोहन रयाल की पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ 12 अगस्त को होगी लॉन्च
देहरादून : प्रसिद्ध लेखक और IAS ललित मोहन रयाल की पांचवी पुस्तक “कल फिर जब सुबह होगी” 12 अगस्त को पाठकों के बीच विधिवत रूप से लॉन्च होगी। यह पुस्तक प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर आधारित है। 12 अगस्त को प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के 75 में जन्म दिवस और उनके गीत यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में संस्कृति विभाग की ऑडिटोरियम में इस पुस्तक को पाठकों को समर्पित किया जाएगा।
लेखक ललित मोहन रयाल की पहली पुस्तक “खड़ग माफी की स्मृतियों” से दूसरी पुस्तक “अथ श्री प्रयाग कथा” और तीसरी पुस्तक “चाकरी चतुरंग” और चौथी पुस्तक “कारी तू कभी ना हारी” देशभर में हिंदी साहित्य के रुचिकर पाठकों के बीच बेहद लोक प्रिय रही है। इस पुस्तक के लेखक ललित मोहन रयाल ने नरेन्द्र सिंह नेगी के समग्र गीत-संसार में से, ऐसे 101 प्रतिनिधि गीतों को चुनकर शामिल किया है, जो नेगी जी के रचनात्मक विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन गीतों में निहित भावनाओं-विचारों पर गहन शोध करके लेखक ने पर्वतीय परिवेश, जनजीवन, संस्कृति जैसे विषयों को सरल, पठनीय और रुचिकर तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक प्रदेशवासियों, प्रवासियों को रुचिकर लगेगी। खास तौर पर उन विद्यार्थियों, सौंदर्यशास्त्रियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी, जो मानव मन की सार्वभौमिक अभिव्यक्ति में रुचि रखते हैं। इस पुस्तक को पाठक अमेजॉन से प्राप्त कर सकते हैं जल्द यह और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में भी उपलब्ध होगी।
Kal Phir Jab Subha Hogi https://amzn.in/d/7fEqEtu

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
