सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर रविवार अपराह्न एक बोल्डर वाहन पर गिर गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर अचानक नीचे आ गिरा। गाजियाबाद नंबर का एक वाहन गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहा था जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षतिग्रस्त हुए वाहन में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग 4 से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे एक घायल को निकालने के लिए कटर मशीन की मदद भी ली गई।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान केरल निवासी श्रीकांत (45) के रूप में हुई है, वहीं घायलों में सरनजीत (61) निवासी दिल्ली एवं उदय (दिल्ली) निवासी बंगाल शामिल हैं। तीनों गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मृतक एवं घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
