एक ही दिन शेष, विभागों में बड़े पैमाने पर होंगे तबादले
शासन पहले ही इसके लिए दे चुका 20 दिन का अतिरिक्त समय
देहरादून। प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों के लिए अब एक दिन शेष है, इसमें बंपर तबादले होंगे। शासन पहले ही इसके लिए विभागों को 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। हालांकि कुछ विभाग अब भी समय पर तबादले की प्रक्रिया पूरा नहीं कर पाए।
प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना हुआ है। इस एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी हुई है। इसके तहत हर साल मार्च में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। जबकि 10 जून तक सभी विभागों में तबादलों का आदेश जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस तबादला सत्र 2026-27 में कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया को तबादला एक्ट के तहत समय पर पूरा नहीं कर पाए। यही वजह
संशोधन से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार
कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों को लेकर विभागों का कहना है कि अंतिम तिथि 30 जून को तबादलों का आदेश जारी करेंगें, ताकि इसमें संशोधन के लिए दबाव से बचा जा सके। विभागों के निदेशक और विभागाध्यक्षों का कहना है कि तबादले पहले करने से कुछ कर्मचारी, अधिकारी इसमें बदलाव के लिए दबाव डालने लगते हैं।
शिक्षा विभाग को चाहिए और समय
शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए अंतिम तिथि के बाद 20 दिन का अतिरिक्त समय मिला पर शिक्षा विभाग अब भी कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले नहीं कर पाया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि इसके लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।
रही कि विभागों ने कार्मिक विभाग से इसके लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा। विभागों के अनुरोध पर शासन तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। शासन के आदेश के मुताबिक 30 जून तक तबादले कर लिए जाएं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे के मुताबिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए
विभाग की पूरी लिस्ट तैयार है, जल्द ही तबादलों के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग की ओर से भी तबादलों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे 30 जून को जारी किया जाएगा। वन विभाग में भी कुछ अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। आयुवैदिक सहित कुछ अन्य विभागों में भी बंपर तबादले होने हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
