देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मुल्यागांव के पास रविवार को एक बाइक ट्रक की चपेट में आने से उसमें परिवार वालों के साथ सवार डेढ़ वर्ष की मासूम की मौत हो गई।
हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया जिससे हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पानीपत से श्रीनगर की ओर आ रहा सीमेंट से लदा एक ट्रक मुल्यागांव के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके पीछे चल रहे गेहूं से भरे दूसरे ट्रक के चालक ने भी वाहन पीछे करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान पीछे से बाइक पर पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री नौनी के साथ आ रहे अंकित की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक सवार संभल नहीं सका और डेढ़ वर्ष की मासूम नौनी छिटककर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई
मुल्यागांव के समीप सड़क पर पलटा राशन से भरा ट्रक । संवाद
और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक सैनिक कालोनी वार्ड नंबर 11 पानीपत है जो बाइक से परिवार के साथ केदारनाथ जा रहे थे। बच्ची का शव बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
