Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आयोग ने एलटी भर्ती को क्लीनचिट देने के बाद 29 दिसंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया था। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सात दिन तक की मोहलत देगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन को उपस्थित होना अनिवार्य है।
बता दें कि इसके तहत नौ, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18 और 19 जनवरी को आयोग कार्यालय में वेरिफिकेशन होना है। आयोग ने वेरिफिकेशन के लिए भरा जाने वाला प्रपत्र का फॉर्मेट भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो स्वः प्रमाणित प्रतिलिपि, छह पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। इसके लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएड, टीईटी की सभी वर्षों की अंक तालिकाएं, प्रमाणपत्र, ग्रेजुएशन की डिग्री, आरक्षण, स्थायी निवास का प्रमाणपत्र की मूल कॉपी साथ लेकर जानी होगी।
इस पर आयोग के सचिव एसएस रावत के अनुसार सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य तौर पर आयोग कार्यालय आना होगा। उपस्थित न होने का कोई गंभीर कारण हो तो उस संबंध में अभ्यर्थी को साक्ष्य के साथ वेरिफिकेशन की निर्धारित तिथि के सात दिन के भीतर उपस्थित होना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन का मौका नहीं दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

