उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील में अपनी बीमार मां से मिलने आ रही b.a. थर्ड ईयर की 25 वर्षीय छात्रा पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा सुआ से धारचूला आ रही थी जहां वह निगालझाड़ी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि युवती रविवार को घर से निकली थी, जब सोमवार शाम तक युवती घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और दोस्तों रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद दुर्घटना की संभावनाओं को तलाशते हुए ग्रामीणों द्वारा पहाड़ों में खोजबीन शुरू की गई सोमवार की देर रात्रि को खोजबीन के दौरान 300 मीटर गहरी खाई में b.a. थर्ड ईयर की छात्रा दीपा बिष्ट की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है, घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


