Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है , यहां एक महिला ने अपने देवर पर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाये है। इतना ही नहीं महिला का यह भी आरोप है कि देवर ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना थाना कुंडा क्षेत्र की है।
ग्राम सरवरखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक को दी तहरीर में कहा कि 06 जून 2020 को उसका लालपुर बक्सरा निवासी एक युवक के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके देवर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। आरोप है देवर शकील ने उसका अश्लील फोटो अपने मोबाइल से खींच लिया था। वह उसे फोटो दिखाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। इसके चलते वह ससुराल से लगभग आठ माह पूर्व अपने मायके आ गई। कुंडा थाना पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक के आदेश पर आरोपी देवर शकील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 
