हल्द्वानी- इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के आज दूसरे चरण की शुरुआत दमूवाढूंगा के वार्ड नंबर 35 से हुई है। कॉन्ग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में यात्रा आज वार्ड नम्बर 35 के कई क्षेत्रों से होकर निकली, जिसमे स्थानीय लोगों का भारी जनसमर्थन पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश को आशीर्वाद के रूप में मिला।
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, प्रदेश सचिव विजय चंद्र, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ह्रदयेश कुमार समेत क्षेत्र के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संकल्प यात्रा ने दमूवाढूंगा में भ्रमण कर जनता के बीच जन समस्याओं और स्थानीय लोगो से जुड़ने का प्रयास किया गया, सुमित ह्रदयेश ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की स्वर्गीय इंदिरा ह्रदयेश के द्वारा जो कार्य दमूवाढूंगा क्षेत्र के लिए किए गए हैं, वह अविस्मरणीय है और जिसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है।
सड़क, बिजली व पानी की सभी समस्याओं को उनके द्वारा हमेशा ठीक करने का काम किया गया है, वही मालिकाना हक को लेकर भी इंदिरा ह्रदयेश ने काम किया, लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने यहां पर कुछ भी काम नहीं किया है, ऐसे में सुमित ह्रदयेश ने कहा की जिस तरह से दमूवाढूंगा के लोगो ने इंदिरा ह्रदयेश को प्यार दिया है, उसे वह कभी नही भूल सकते हैं, वह हमेशा दमूवाढूंगा के लोगों की हर परेशानियों के साथ हमेशा चट्टान बनकर खड़े रहेंगे, कांग्रेस की सरकार आने पर दमूवाढूंगा को मालिकाना हक दिलाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प 
