बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गरुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने खाकी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। टीएसआई के कान आठ टांके लगे हैं, प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीएसआई चंदन भंडारी व कांस्टेबल मनोज मर्तोलिया गुरुवार की शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। द्यांगण बायपास के पास दोनों ने एक तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पहले भागने की कोशिश की और फिर पकड़े जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और कॉस्टेबल पर हमला कर दिया। युवक ने कड़े से पुलिस अधिकारी के कान पर जोर से हमला कर दिया। लहूलूहान पुलिस कर्मी को अन्य साथी जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डा. नसीम ने बताया कि दरोगा के कान में आठ टांके लगे हैं। कान में चोट हो सकती है। इएनटी सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई है। कांस्टेबल को भी उपचार दिया गया है। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना और पुलिस पर हमला बेहद गंभीर अपराध है।
चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बताया कि टीएसआई व कांस्टेबल पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
