weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

उत्तराखंडः इन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

uttarakhand weather update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 4 दिन यानी 3 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है । मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनने की तैयारी में, नई योजना पर काम शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के 08 जनपदों नैनीताल ,टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर देहरादून ,चंपावत ,पिथौरागढ़ ,हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, कोचिंग का संचालक गिरफ्तार

28 जून को राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है जिसको लेकर कई दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा से जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 30 जून तक राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिसको लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें