काशीपुर- लॉकडाउन के चलते प्रदेश में हादसों की संख्या में कमी आयी थी। लेकिन फिर भी कही न कही हादसे हो रहे है। अब बाइक पर मौसी के घर जा रहे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गये। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
बाइक से मानपुर निवासी सन्नी पाल सुबह बहन संदीप कौर के साथ मौसी के घर के लिए निकला। इस दौरान जसपुर रोड पर कुंडा थाने से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ट्रक ने सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इनता जोरदार था कि सन्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि बहन संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसेे की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद परिजनों को सूचनाा दी गर्ई। कुछ ही देर में सन्नी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चालक ट्रक को बहुत तेजी से चला रहा था। इस कारण अनियंत्रित होकर उसने बाइक को रौंद दिया। सन्नी अविवाहित था। उसके पिता गुरनाम सिंह दूध कारोबारी हैं। बेटे की असमय मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऋषिकेश में बड़ा हादसा गंगा में नहाने उतरे दिल्ली के दो युवक अचानक लापता
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी पारा हाई दोनों दलों ने कस ली कमर
हरिद्वार में दो रहस्यमयी घटनाओं से दहशत एक का कंकाल मिला दूसरी अब भी लापता
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पुलिस ने रियासत को 8 तमंचे 10 कारतूस के साथ दबोचा
उत्तराखंड वालों हो जाएं सावधान अगले 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
खेत में छिपा था जहरीला सांप एक डंस ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
उत्तराखंड : यहां घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला
देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में अगले माह से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया 
