हल्द्वानी/लालकुआं- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लंबे समय से लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन से वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए जिसके बाद आज स्वयं सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं बिन्दुखत्ता क्षेत्र में वैक्सीनेशन वैन की शुरुआत की जो गांव-गांव घूम कर अलग अलग स्थानों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाएगी।
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण और वहां मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार जल्द एक एक नागरिक तक वैक्सीन की व्यवस्था कर लेगी फिलहाल वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने का काम किया जा रहा है साथ ही सांसद अजय भट्ट ने अपील की की वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को कोविड-19 के नियमों का अवश्य पालन करना है यह वैश्विक महामारी कोविड-19 के खत्म होने तक हमें अनुशासित व संयमित रहना है।

सांसद अजय भट्ट द्वारा मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के शुभारंभ किए जाने के बाद अब यह मोबाइल वैन इंदिरा नगर, घोड़ानाला, खुरियखत्ता, तिवारी नगर सहित कई इलाकों में जाकर 45 प्लस लोगों को वैक्सीन लगाएगी।
वहीं सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एक्स रे मशीन के लिए लैब टेक्नीशियन ना होने की बात सांसद महोदय के सम्मुख आई तो उन्होंने जल्द ही लैब टेक्नीशियन के पद को स्वीकृत कराने की बात कही है इस दौरान सांसद अजय भट्ट के अलावा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी लालकुआं मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 


