Rudraprayag News: इन दिनों उत्तराखंड में शिक्षको के चर्चे आम हो गये है। विगत दिनों ऊधमसिंह नगर जिले में एक छात्रा का डस्टर से सिर फोड़ने का मामला चर्चाओं में रहा है। अब रुद्रप्रयाग में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है।
बता दें कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत में जखोली विकास खंड के भरदार पट्टी के राउप्रावि बांसी में तैनात शिक्षक पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग को दी।
मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने कार्यवाही शुरू की। जिला शिक्षा अधिकारी ;प्रारम्भिक शिक्षाद्ध नागेन्द्र बर्तवाल ने बताया कि स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया थाए जिसमें आरोप लगाया गया था कि सहायक अध्यापक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं।
ऐसे में छात्राओं में डर का माहौल बना रहता है और छात्राएं बार.बार इसकी शिकायतें भी कर रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने कहा कि शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त सहायक अध्यापक को सेवाओं से निलंबित कर उप शिक्षा कार्यालय जखोली से अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

