Rudrpur News- रुद्रपुर के खेड़ा में रिश्तेदारी में आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने छह वर्षीय मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 खेडा की है। ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल तीन दिन पहले अपने 6 साल में पुत्र कुलदीप खेड़ा के साथ वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर आई थी। बुधवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए।
बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि काजल ने अपने 6 साल के बेटे कुलदीप की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार सुबह जब वह दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके चचिया ससुर और अन्य परिजन कमरे में गए। और वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी व उसका 6 वर्षीय पुत्र कुलदीप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
