- दर्दनाक हादसा- छानी में लगी आग, दो नेपाली मजदूर जिंदा जले।
देहरादून– उत्तराखंड के त्यूणी तहसील क्षेत्र में आग लगने का मामला सामने आया है. यहां आवासीय छानी में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। त्यूणी तहसील के दुर्गम गांव डिरनाड़ में छानी में आग लगने से दो नेपाली मजदूर जिंदा जल गए। आग इतनी विकराल थी कि छानी के आसपास के सेब के कई पेड़ भी झुलस गए। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कथियान गांव के रहने वाले राजेंद्र खत्री का डिरनाड़ गांव में सेब का बगीचा है। बगीचे में ही आवासीय छानी है। छानी गांव से कुछ दूरी पर बनी थी। बगीचों में काम करने के लिए उन्होंने नेपाली मूल के दो मजदूरों मोहन लाल (49) और गणेश (59) को रखा हुआ था। दोनों छानी में ही रहते थे। बीते बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे छानी में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग पूरी छानी में फैल गई। धुंआ और आग की लपटें देख गांव के लोग छानी को ओर दौड़ पड़े। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
ग्रामीणों ने छानी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। दोनों के जले हुए शव बमुश्किल बाहर निकाले। कुछ ही देर में छानी पूरी तरह से जल गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भीमदत्त जोशी मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों शवों के पंचनामा की कार्रवाई की गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि ऐसी आशंका है कि रात में मृतकों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से छानी में आग भड़क गई। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी… 

