Haldwani News- मुखानी थाने की एसआई रजनी आर्या, हेड कां. भगवती बिष्ट और एएनटीएफ टीम के कां. नवीन कुमार और कां. अरविंद कार्की ने लालडांठ तल्ली बमौरी निवासी अंजू आर्या पत्नी संजय आर्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला अपने घर के बाहर खड़े होकर स्मैक की बिक्री कर रही थी।
तलाशी लेने में अंजू के पास से 11.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति संजू उर्फ संजय उसे स्मैक लाकर देता था और वह घर में उस स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाती थी। जिसके बाद उन्हें ग्राहकों को बेच देती थी। पुलिस ने अंजू के पास से बिक्री के 13 सौ रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में संजू की तलाश की जा रही है।

बीड़ी के बंडल से हो रही स्मैक तस्करी
हल्द्वानी : तस्करों ने स्मैक तस्करी का नया तरीका निकाला है। एसआई मनोज कुमार और उनकी टीम ने पूर्वी खेड़ा स्थित बस पार्किंग सुल्ताननगरी गौलापार निवासी अभिजीत कुमार पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से बीड़ी का बंडल और अखबार की पुड़िया मिली। बंडल खोला तो बीड़ी के अंदर से स्मैक बरामद हुई। पूछने बताया कि वह स्मैक गौलापार के आशु कार्की से लाया था। उसके पास से 12.01 स्मैक ग्राम बरामद की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
