अंजू भट्ट ने तीन बार सिविल सेवा परीक्षा में प्रतिभाग किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। बार-बार की असफलताओं से भी उनका मन अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुआ और चौथे प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास कर ली।
देहरादून के विकासनगर में बरोटीवाला की अंजू भट्ट ने सिविल सेवा परीक्षा पास करके अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने सिविल सेवा के लिए घर में ही तैयारी की और अपनी मेहनत व लगन से यह साबित कर दिया कि जब कोई अपने लक्ष्य को ठान ले तो उसे पा ही लेता है।
अंजू भट्ट का परिवार मूल रूप से टिहरी जनपद के सिलवाल गांव का रहने वाला है। लेकिन, पिछले काफी वर्षों से वह विकासनगर के बरोटीवाला में ही रहते हैं। उसके पिता किशोरी लाल भट्ट असम रायफल में सूबेदार पद पर नागालैंड में तैनात हैं। माता इंदु भट्ट गृहणी हैं।
उन्होंने अपनी कक्षा 12 तक की पढ़ाई विकासनगर के एक निजी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने जनपद सहारनपुर के बादशाही बाग स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
चौथे प्रयास में पास की परीक्षा
उन्होंने बताया कि वह कक्षा 10 से ही सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने का मन बना चुकी थीं। इसके लिए उन्होंने घर पर ही तैयारी करना शुरू कर दी। पढ़ाई के साथ-साथ वह तैयारी में जुटी रही। यही नहीं उन्होंने तीन बार सिविल सेवा परीक्षा में प्रतिभाग किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। बार-बार की असफलताओं से भी उनका मन अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुआ और चौथे प्रयास में उन्होंने परीक्षा को पास करके 312 वीं रैंक हासिल करने में सफलता पा ली। उनकी सफलता से उनके परिवार, गांव में उत्साह व खुशी का वातावरण बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 

