देहरादून: सूचना का अधिकार (RTI) कानून के 20 वर्षों के पूरे होने के अवसर पर सचिवालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया…जिसमें मुख्यमंत्री ने भाग लिया और इस अवसर पर कानून के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस अधिकारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारियों में बागेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून के सीडीओ, टिहरी के पुलिस अधीक्षक, लोक सेवा आयोग के उपसचिव, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसचिव, पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, रामनगर वन प्रभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और हरिद्वार के डी.डी.ओ. शामिल थे।
कार्यक्रम में कहा गया कि RTI कानून भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और पारदर्शी शासन की आधारशिला है। यह कानून नागरिकों को शासन की नीतियों और कार्यप्रणाली को समझने, सवाल पूछने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अधिकार देता है।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल गवर्नेंस, ई-ऑफिस, ऑनलाइन पोर्टल, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और जन-सुनवाई जैसे उपायों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन माध्यमों ने शासन और जनता के बीच संबंध को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया गया है और अधिकांश सरकारी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को जानकारी और सेवाओं की आसानी से पहुँच मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने RTI ऑनलाइन पोर्टल और आयोग की हाइब्रिड सुनवाई व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य सूचना आयोग में 13 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण हो चुका है और केवल 700 प्रकरण लंबित हैं।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की और कहा कि नागरिक अधिकारों की रक्षा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने RTI के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग और बार-बार मांग की जाने वाली सूचनाओं को विभागों की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद 
