देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घोषणा की कि स्वर्गीय अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच अब CBI द्वारा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम अंकिता के माता–पिता की भावनाओं और उनके अनुरोध का सम्मान करने के लिए उठाया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। इसके तहत तुरंत एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई। SIT की गहन जांच और अदालत की सुनवाई के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
धामी ने कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, वह हमारी बहन और बेटी भी थी। राज्य सरकार ने शुरुआत से अंत तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं और जांच प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता–पिता से हाल ही में मुलाकात का भी जिक्र किया और कहा कि उनके अनुरोध का सम्मान करते हुए CBI जांच कराने का निर्णय लिया गया है। धामी ने दोहराया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
