देहरादून: मुख्यमंत्री से शासकीय आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति (भाग–1, पथरी हरिद्वार) और ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर बहादराबाद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने भूमिधरी अधिकार प्रदान करने और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही हरिद्वार और टिहरी के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विस्थापित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर दिए गए निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक, सचिव, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
