समूह क और ख के कार्मिकों को मिली हवाई सेवा की सुविधा, जीओ जारी
देहरादून। सरकार ने ‘क’ और ‘ख’ श्रेणी के अधिकारियों को सरकारी काम से आवाजाही में हवाई सेवा का उपयोग करने की सुविधा दे दी। कैबिनेट निर्णय के आधार पर मंगलवार को वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस बाबत जीओ जारी कर दिया। समूह ‘ग’ के कार्मिकों को इस सुविधा का लाभ देने पर भी विचार किया जाएगा। वित्त सचिव ने बताया कि यह सुविधा प्रदेश के भीतर मान्य होगी। केंद्र सरकार की उडान योजना और राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी योजना के जरिए कार्मिक को यह सुविधा मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा एक साल के लिए लागू की गई है। एक मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 के दौरान कर्मचारी इसका लाभ ले सकते हैं।
वित्त सचिव के अनुसार एक साल के बाद नागरिक उड्डयन विकास विभाग योजना की समीक्षा करेगा। इसके नफा-नुकसान के आधार पर समूह ‘ग’ के कार्मिकों को भी हवाई सेवा की सुविधा देने का प्रस्ताव वित्त विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बजट खर्च के लिए दिशानिर्देश जारी
वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट उपयोग और आहरण-वितरण के लिए वित्त विभाग ने सभी विभाग को दिशानिर्देश जारी कर दिए। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागध्यक्ष के स्तर पर सभी वित्तीय स्वीकृतियां 15 मार्च तक जारी करनी होंगी। सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को 20 मार्च तक कोाागार में आईडी समेत सभी देयकों को कोषागार में प्रस्तुत करना होगा। वित्तीय सचिव ने कहा कि पार्किंग फंड की धनराशि को न तो निकाला ही जाए और न ही कार्य होने की प्रत्याशा मं बैंक ड्राफ्ट बनाकर रखा जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार
नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन 

