हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अध्यक्ष, एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य नामित किया है।

नामित सदस्य को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने जानकारी रखने वाले सम्बद्ध या असम्बद्ध व्यक्तियों से अपील की है कि इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 07 दिनों के अन्दर अपना मौखिक अथवा लिखित बयान, अधिकथन अथवा उक्त के संबंध में कोई भी साक्ष्य हों तो, तो वह किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें