हल्द्वानी :मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया। मंगलवार देररात हुए इस हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि उसके पति समेत दो बच्चों को हल्की चोट आई। गंभीर हालत में महिला व अन्य घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पूजा अर्चना के बाद रात में पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से पांच-छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। एक अन्य रिश्तेदार के भी वाहन में सवार होने की सूचना है। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भिजवाया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमुवादूंगा के बरसाती नाले में नर कंकाल मिला
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह लड़कियां बीनने गए लोगों को बरसाती नाले में कंकाल व कपड़े दिखे। पुलिस ने नर कंकाल होने का दावा किया है। दमुवादूंगा में कमेटिया बरसाती नाले में मंगलवार सुबह लोगों ने लकड़ी बीनने के दौरान कंकाल व उसके आसपास लोअर, टी-शर्ट देखा जो कि जो पत्थर पर अटका था। कपड़ों के बाहर नर कंकाल का हिस्सा बिखरा था और कुछ हिस्सा मिट्टी में दबा था। ऐसी स्थिति में उसे पहचान पाना मुश्किल था। मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिनाख्त न होने पर कंकाल डीएनए जांच को भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PM मोदी की अपील का असर, स्कूटी से दफ्तर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
जब देश सो रहा था, तब सेना ने रचा इतिहास, पढिए CM धामी ने क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) होम स्टे में छापा मिली खामियां ही खामियां
उत्तराखंड मे यहाँ पानी के लिए हाहाकार, 12 हजार लोग तीन दिन परेशान
उत्तराखंड: इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाया, युवक से 24 लाख ठगकर हुए फरार
आतंकवाद केस में फंसाने का डर दिखाकर उत्तराखंड के बुजुर्ग से बड़ी साइबर ठगीो
उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला
उत्तराखंड वालों से CM धामी ने की….ये खास अपील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कैंची धाम जाम, वन्यजीव हमले और महिला सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से गायब हुई प्रज्ञा सिंह ? CCTV खंगाल रही पुलिस 
