देहरादून: प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हर रोज लोगों की जान जा रही है। वैसे भी पहाड़ों के रास्ते, लापरवाही तो एक जानलेवा कॉम्बिनेशन है। उत्तराखंड के लालतप्पड़ क्षेत्र से एक और हादसे की खबर सामने आई है। एक स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सुबह चार बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह के अंधेरे में ट्रक ड्राइवर बिना इंडिकेटर जलाए गाड़ी का टायर निकाल रहा था। तभी स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार में ही खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। भिडंत इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन और भी लोग सवार थे। जिनमें दो युवक और एक युवती शामिल है।

मृतकों में टिहरी गढ़वाल की निवासी 21 वर्षीय खुशी और जसपुर के ट्रक ड्राइवर का नाम शामिल है। स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों व एक युवती को भी काफी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार नेशनल हाईवे पर काली मंदिर के पास ये हादसा हुआ।
बता दें कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकला गया। बताया ये भी जा रहा है कि स्कॉर्पियो से बीयर की भी कई बोतलें निकली हैं। गौरतलब है कि अंधेरे में ट्रक का इंडिकेटर बंद होने के साथ स्कॉर्पियो सवार लोगों का नशे में होना हादसे का बड़ा कारण माना जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना 
