- लक्ष्मण झूला गरुड़ चट्टी पुल के निकट एक स्कूटी खाई में गिरी। स्कूटी सवार दो युवक में एक की दर्दनाक मौत।
- एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू।
लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश)- लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत गरुड़ चट्टी पुल के निकट एक स्कूटी खाई में गिर गई। घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। जिनको पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्ष्मण झूला थाने के इंस्पेक्टर रवि सैनी ने बताया कि घटना आज सुबह की है। कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि गरुड़ चट्टी पुल के निकट एक स्कूटी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में दो घायल युवक और स्कूटी दिखाई दी। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान यमकेश्वर निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई। घायल की पहचान संधीर कुमार निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। जिससे पता चले कि आखिरकार हादसा क्यों और कैसे हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप
हल्द्वानी : निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कमिश्नर ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों को बोनस देना अब अनिवार्य
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला 

