देहरादून: गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी का असर अब सीधे आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर दिखाई देने लगा है। खासकर चाय-नाश्ते के छोटे दुकानदारों के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। लागत बढ़ने के कारण कई दुकानदारों ने अपने खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं…जबकि कुछ ने गैस की जगह लकड़ी और कोयले का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ गई है और समय पर आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। इसके चलते उन्हें मजबूरी में चाय, समोसे और बिरियानी जैसे खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
स्थानीय दुकानदार आशीष बताते हैं कि पहले जो चाय 10 रुपये में मिलती थी अब उसे 15 रुपये में बेचना पड़ रहा है। वहीं समोसे की कीमत 15 रुपये से बढ़कर 18 रुपये हो गई है। इसी तरह बिरियानी बेचने वाले शुभम वर्मा के अनुसार पहले 30 रुपये में मिलने वाली हाफ प्लेट अब 40 रुपये और 50 रुपये की फुल प्लेट अब 60 रुपये में बिक रही है।
गैस की कमी से परेशान कई छोटे दुकानदार अब पुराने तरीकों की ओर लौट रहे हैं। छोले-भटूरे बेचने वाले रामब्रिज बताते हैं कि उन्होंने सिलिंडर का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है। अब वे घर पर लकड़ी और कोयले पर खाना बनाते हैं और दुकान पर लाकर उसे गर्म करके बेचते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि बड़े होटल और कैफे अक्सर गैस सिलिंडर का स्टॉक रख लेते हैं….लेकिन छोटे ठेले और टपरी संचालकों के पास ऐसी सुविधा नहीं होती। लगातार बढ़ती कीमतों और कमी के कारण कई छोटे दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने तक की नौबत आ रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर 
