Haridwar News: चोरी की घटनाएं भी अजब-गजब देखने और सुनने को मिलती है। लेकिन जब इन गैंगों में रिश्तदार भी साथ हो जाय तो मामला और गजब हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र का है। जहां बाइक चोरों ने पुलिस को परेशान कर दिया। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाआंे के खुलासे के लिए पुलिस के साथ एक ऐसा गिरोह लगा जिसमें जीजा-साले भी शामिल थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिडकुल, रानीपुर, बहादराबाद व अन्य क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 21 बाइक बरामद की गई हैं। गैंग के मास्टरमाइंड व साथी के अलावा नंबर प्लेट बदलकर बाइकों की खरीद-फरोख्त करते थे। एसएसपी अजय सिंह ने बहादराबाद थाने में चोरी की 12 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
एसएसपी ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित की गई हैं। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मुखबिरों से मदद ली। जिसमें चार लोगों को दबोचा गया। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मुकुल कुमार निवासी भैंसवाल रोड नूरवाला जिला पानीपत हरियाणा व संजू कुमार निवासी पुराना धामपुर हुसैनपुर जिला बिजनौर, आसिफ निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी व आस मोहम्मद निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद बहादराबाद बताये।

एसएसपी ने बताया कि मुकुल गैंग का मास्टरमाइंड है, वह संजू के साथ मिलकर बाइकें चोरी करता था। जबकि, आसिफ व आस मोहम्मद जीजा-साले हैं, वह स्थानीय होने का फायदा उठाकर पहले रेकी करते थे और चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें बेचने में सहयोग करते थे। पानीपत निवासी मुकुल सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह संजू के साथ मिलकर बाइक चोरी करने लगा। आसिफ भी मुकुल के साथ फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बाइकें बेचने के लिए आसिफ व उसके जीजा आस मोहम्मद को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया। मुकुल और संजू सिडकुल क्षेत्र की महादेवपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते आ रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
