उत्तराखंडः छात्रा को इंस्टाग्राम पर किशोर से दोस्ती पड़ी महंगी, छात्रा से 6 लाख रूपये लेकर की मौज, खरीदी बाइक और मोबाइल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News: आजकल की दोस्ती कब दगा दे जाय इसका कोई पता नही। खासकर इंटरनेट पर हुई दोस्ती या तो युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है या फिर चूना लगा रही है। अब खबर देहरादून से है। जहां एक नाबालिग छात्रा ने दोस्ती निभाने के लिए अपनी घर में रखे साढ़े छह लाख रुपये किशोर दोस्त को लूटा दिए। हैरानी की बात यह है कि लाखों की रकम मिलने के बाद दोस्त ने जमकर शापिंग की। इधर घर में चोरी की घटना से छात्रा के पिता ने कालोनी के ही लोगों पर शक कर उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इधर पुलिस जांच में जुट गई, तभी छात्रा ने घर के रूपये गायब होने की जानकारी दी तो परिवार वाले हैरान रह गये।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक जूस कारोबारी की बेटी एक कोचिंग सेंटर में कक्षा 1वीं का ट्यूशन ले रही है। छात्रा के साथ रामपुर में किराये पर रहने वाला किशोर भी ट्यूशन पढ़ता है। छात्रा और किशोर दोनों दोस्त हैं। किशोर ने छात्रा की इंस्टाग्राम पर आइडी बना दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। लगातार बातों को सिलसिला जारी रहा तो किशोर ने अपनी गरीबी दुखड़ा छात्रा को सुनाया और उससे रुपयों की मांग कर डाली। ऐसे में छात्रा ने घर की तिजोरी में रखे 10 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद रुपये देने का सिलसिला चलता रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

मामला यहीं नहीं रूका एक बार छात्रा ने 50 हजार और इसके बाद जमीन बेचकर घर की तिजोरी में रखे छह लाख की रकम भी किशोर को दे दी। इसके दो दिन पहले जूस कारोबारी ने तिजोरी खोली तो पैसे गायब मिले। उन्होंने इस संबंध में घर में सबसे पूछताछ की। लेकिन किसी ने कुछ नहींे बताया। इसके बाद कारोबारी को कालोनी के ही लोगों पर शक हुआ तो उसने शक के आधार पर पुलिस को तहरीर दे दी। इधर पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद छात्रा परेशान हो गई। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसने अपने दोस्त को यह रूपये दिये है। इससे उसने एक बाइक और मोबाइल खरीदा है। साथ ही भाई को नौकरी के लिए विदेश भी भेजा है। इधर किशोर का जब पता चला कि छात्रा ने पूरी कहानी परिवार को बता दी है तो उसने इंस्टाग्राम आइडी डिलीट कर दी। गुरुवार को परिजन बेटी को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताय कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें