हल्द्वानी-(School News) केवीएम स्कूल लामाचौड़ (KVM Lamachaur) में बच्चों ने दिखाया शिक्षा और स्वास्थ्य का नायाब उदाहरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • शीत ऋतू का आगमन स्वास्थ्य के लिये सजग के बी एम स्कूल लामाचौड़

हल्द्वानी- शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की उन्नति के लिए भी केवीएम स्कूल लामाचौड़ निरंतर प्रयासरत रहता है, इसी कड़ी में केवीएम स्कूल लामाचौड़ छात्र-छात्राओं की बेहतर स्वास्थ्य के लिए फ्रूट पार्टी का आयोजन किया । यह फ्रूट पार्टी न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए थी, बल्कि इसका उद्देश्य सभी प्रकार के फलों से बच्चों को अवगत भी कराना था, जो शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य का उन्नत उदाहरण बना।

दरअसल शीत ऋतू में सामान्यतया बच्चे फलो का कम सेवन करते हैं, परिणामस्वरूप घटती इम्यूनिट के चलते सर्दी जुकाम आदि होने का डर रहता है। इसे देखते हुए के वी एम स्कूल लामाचौड़ ने आज प्री प्राईमरी एवं प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए फ्रूट पार्टी का आयोजन किया गया।

इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने फ्रूट बास्केट में रखे फलों के बारे मे जानकारी देकर मन मोह लिया। प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला जी ने बताया कि इस एक्टिविटी का उद्देश्यए बच्चों में फल खाने की आदत डालना तथा बच्चों को फ्रूट के बारे में जानकारी प्राप्त करना एवं आत्मविश्वास जागृत करना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चो में विटामिन डी भरपूर हो इस कारण यह निर्धारित किया गया है, प्रत्येक दिन प्रत्येक कक्षा कम से कम आधे घंटे के लिए धूप में बैठकर एक्टिविटीज करे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “हल्द्वानी-(School News) केवीएम स्कूल लामाचौड़ (KVM Lamachaur) में बच्चों ने दिखाया शिक्षा और स्वास्थ्य का नायाब उदाहरण”

Comments are closed.