कोरोनावायरस कोविड-19 के वैश्विक महामारी घोषित होने के बाद देश में लगे लॉक डाउन ने इधर-उधर फंसे लोगों को बेहद परेशानी परेशानियां दी हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के चंपावत से सामने आया है।जहां 3551 किलोमीटर का सफर तय कर 60 दिनों में चार बार अलग-अलग जगह क्वॉरेंटाइन होकर युवक घर पहुंचा और उसे फिर से क्वॉरेंटाइन होना पड़ा।

दरअसल चंपावत के दूरस्थ गांव खटोली का रहने वाला प्रवीण बुराठी सऊदी अरब से कजाकिस्तान और ईरान के बीच मर्चेंट नेवी में कार्य करते थे और बीते 28 फरवरी को उनको घर आना था, लेकिन कोरोनावायरस कोविड-19 की वजह से उनको सबसे पहले ईरान प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में भेज दिया, इस दौरान उनकी जांच भी हुई कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट का टिकट दिया गया जैसे ही अपने वतन पहुंचे तो प्रवीण को वतन पहुंचने की खुशी का एहसास हुआ ही था कि प्रशासन ने उन्हें राजस्थान आर्मी कैंप भेज दिया,
वहां प्रवीण 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन रहे वहां भी जांच में कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद प्रवीण की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी गई। जब समय पूरा हुआ तो उन्हें दिल्ली से होते हुए चंपावत भेजा गया। प्रवीण ने बताया कि राजस्थान में दो बार क्वॉरेंटाइन में रहने के बाद पास बनाने के लिए उन्हें 3 दिन का समय लगा और राजस्थान से दिल्ली और दिल्ली से चंपावत के लिए ₹30000 में वाहन बुक करना पड़ा इसके बावजूद भी उन्हें यूपी के हापुड़ में रोक लिया गया । अब वह किसी तरह घर पहुंचे तो चंपावत पहुंचने के बाद उन्हें चौथी बार क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है।
BREAKING NEWS- सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…
प्रवीण ईरान से 60 दिनों में ऐसे पहुंचा चम्पावत
ईरान से दिल्ली की हवाई दूरी: 2278 किलोमीटर
दिल्ली से राजस्थान की दूरी: 425 किलोमीटर
राजस्थान से दिल्ली: 425 किलोमीटर
दिल्ली से चम्पावत की दूरी: 423 किलोमीटर
कुल सफर: प्रवीण ने कुल 3551 किलोमीटर का सफर तय किया, जिसमें 1273 सड़क और 2278 किलोमीटर हवाई सफर किया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 