बागेश्वर। उत्तरायणी मेला क्षेत्र को छोड़ कर जिले के बाकी क्षेत्रों में विद्यालयों में शीतावकाश समाप्त होने के बावजूद कुछ स्कूल बंद रहे। शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) आशा राम के औचक निरीक्षण के दौरान चार स्कूलों में ताले लटके मिले। इस पर उन्होंने स्कूलों से अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की सिफारिश की है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि प्रतिदिन स्कूल खुलने के समय ही उपस्थिति पंजिका की फोटो बीईओ कार्यालय भेजनी अनिवार्य होगी। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद जब विद्यालय खुले तो पठन-पाठन की स्थिति देखने के लिए बीईओ आशाराम ने दफौट क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरतोली, दफौट, माल्ता और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चमड़थल बंद मिले। विद्यालय बंद देख बीईओ ने नाराजगी जाहिर की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगापाटली में पठन-पाठन सुचारु पाया गया।
उन्होंने बंद मिले स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश के बाद स्कूलों का समय पर खुलना और बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। – आशाराम, बीईओ बागेश्वर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस 
