उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक युवती रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे रुड़की रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर गई थी…लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंदिर के आसपास तलाश के दौरान उन्हें एक कार दिखाई दी….जिसमें कुछ लोग युवती को जबरन बैठाकर ले जाते हुए नजर आए। परिजनों ने बाइक से कार का पीछा करने की कोशिश भी की…लेकिन वे वाहन तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान परिजनों ने कार का नंबर नोट कर लिया।

ADVERTISEMENTS

घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्सर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कार नंबर समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर युवती की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी

लक्सर कोतवाली के निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर भेजी गई हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है…ताकि युवती के लापता होने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

घटना के करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें