उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका


प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत कुल 5165 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इसमें स्नातक स्तर के 3477 पद और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1688 पद शामिल हैं।


भर्ती के लिए आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक, जबकि 12वीं पास पदों के लिए 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
स्नातक स्तर की 3477 रिक्तियों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क समेत विभिन्न पद शामिल हैं। वहीं, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1688 पदों में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्नातक स्तर के पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है। वहीं, 12वीं स्तर के पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति निर्धारित है।
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की शर्त बताई गई है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए इस शैक्षणिक अंक सीमा में छूट का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और निर्धारित आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना में पद, योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें