Rudrapur News: इन दिनों उत्तराखंड का जिला उधमसिंह नगर चर्चाओं में है। विगत दिवस एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इससे पहले कई अपराध हो चुके है। अब रेस्टोरेंट में खाना पैक करा रहे चार दोस्तों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में उनके सिर फट गए। मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक नंबर की मदद से हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बगवाड़ा भट्टा निवासी करन साहनी पुत्र शिव चंद्र साहनी ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त सतरुधन पुत्र लालू, जीवन कुमार पुत्र राम अवतार व बलविंदर पुत्र सुदामा के साथ काशीपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट से खाना पैक करवा रहे थे। तभी वहां कार सवार चार लोग नशे में धुत होकर पहुंच गये। उन्होंने बिना बात के उनसे गालीगलौज शुरू कर दी।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर फट गए और बेहोश हो गए। बाद में हमलावर उन्हें मरा समझकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने 10-12 अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचे। जब उन्हें होश आया तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस दौरान वे लोग अपनी एक बाइक भी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने बाइक के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
